लहरतारा में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Jan 18, 2025 मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो कर लहरतारा चौराहे के समीप सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गयी। इसी दौरान उधर से गुजर रही फुलवरिया निवासिनी महिला लक्ष्मी सिंह की बस की टक्कर से मौत हो गयी।