गुमला: *दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार,डिप्रेशन में पति ने लगाई फांसी
Gumla, Gumla | Jul 5, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्ही बेंदोरा गांव निवासी 29 वर्षीय विभीषण तुरी ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभीषण तुरी ने प्रेरणा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दंपति के एक पुत्र और एक पुत्री है। 3 दिन पूर्व पत्नी दोनों बच्चों को लेकर एक प्रेमी के साथ भाग गई इसके बाद युवक डिप्रेशन में आ गया और फांसी लगा ली।