सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी कालु गांव में शादी के दबाव से परेशान कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी कालु गांव में रविवार शाम को 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा मणी पुत्री मानसिंह गरासिया ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सोंपा।