बीना: कटनी-बीना मेमो ट्रेन में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, जीआरपी ने बीना स्टेशन पर उतारा
Bina, Sagar | Apr 8, 2026 जीआरपी को मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात सूचना मिली थी की कटनी बीना मेमू पैसेंजर में अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह पहुंच गए और शव को बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा और मृतक की फोटो पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है। वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद सुबह शव को अस्पताल पहुंचाया।