फतेहपुर: सदर के लखनऊ रोड पर नुरुल हुदा के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
हुसैनगंज के गयाशपुर निवासी स्वर्गीय राज बहादुर का पुत्र अविनाश अपनी 50 वर्षीय माँ शुखरानी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम के लिए आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर नुरुल हुदा स्कूल के समीप पहुंची तभी पीछे से निकला बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अविनाश की बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार उसकी मां शुख रानी गंभीर