डुमरांव: सोवां में बिजली व्यवस्था के खिलाफ महापंचायत, 22 घंटे बिजली सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रिड के समक्ष जुटे ग्रामीण
Dumraon, Buxar | Jun 27, 2026 सोवां गांव में शनिवार की दोपहर 1 बजे विद्युत कंपनी की लचर व्यवस्था के खिलाफ पावरग्रिड परिसर के समीप महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता कुमार रामावतार ने किया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, किसान-मजदूर और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।