कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटे जेएमएम कार्यकर्ता, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राजभवन तक निकालेंगे आक्रोश मार्च
Kanke, Ranchi | Jan 29, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में जेएमएम कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। जेएमएम कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान से ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राजभवन तक आक्रोश मार्च निकालेंगे। बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में ईडी की दबिश के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं आक्रोश मार्च को लेकर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।