सरवाड़: महेश नवमी पर नगर में माहेश्वरी नवयुवक मंडल के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त का संग्रह
Sarwar, Ajmer | Jun 21, 2026 महेश नवमी 2026 के उपलक्ष्य में माहेश्वरी नवयुवक मंडल केकड़ी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नगर में माहेश्वरी भवन में रविवार को शाम 4 बजे तक किया गया।शिविर में समाज के युवाओं,मातृशक्ति एवं समाज बंधुओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से 51 यूनिट रक्तदान हुआ।शिविर का शुभारंभ समाज के भामाशाह रामवतार डोडिया द्वारा किया गया।वहीं वक्ताओं ने शिविर को सम्बोधित किया।