ग्वालियर गिर्द: ढाई करोड़ की साइबर ठगी का मुख्य किरदार 25 जनवरी तक रिमांड पर, कहा- एजेंट पूरे हिंदुस्तान में फैले, किए कई खुलासे
अबतक की सबसे बड़ी साइबर ठगी के एक आरोपी उदयराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसे 25 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है उसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं उदयराज ने 2. 53 करोड की इस सनसनीखेज ठगी में अलग-अलग अकाउंट में पैसे भेजना और निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसने बताया कि रेकेट के लोग पूरे हिंदुस्तान में फैले हुए हैं कमीशन पर काम करते हैं