सहायक कमांडेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे अभय सिंह, भव्य स्वागत समारोह आयोजित
#प्रतापगढ़। ग्राम भूसहर मुजही बाजार में आज अभय सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अभय सिंह का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट पद पर चयन होने के बाद गांव में यह उनका पहली बार आगमन था। इसी खुशी में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम एवं सतीश सिंह, भाजपा जिला संयोजक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेह बहादुर सिंह ने की।
समारोह के आयोजक शेर बहादुर सिंह रहे। इस दौरान अभय सिंह का माल्यार्पण एवं सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। ग्रामीणों ने कहा कि अभय सिंह की सफलता से गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है तथा युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर हरिकेश सिंह, बृजेश सिंह, ओम प्रकाश बीडीसी, वीरेंद्र सिंह, सभाजीत सिंह, विनय सिंह, मो. सईद, भानु सिंह, रविन्द्र सिंह, पंकज सिंह एवं तेजधारी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #pratpagarh #patti #mujahi
Patti, Pratapgarh | Aug 11, 2026