बेलदौर: नवटोलिया में सम्मान समारोह: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
नवटोलिया गांव स्थित बैंक मैनेजर बिजेंद्र दास के आवास पर अंबेडकर विचार मंच और अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल एवं शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रशस्ति प्रमाण पत्र सहित अंग वस्त्र वगैरह देकर सम्मानित कर बच्चों को मनोबल बढ़ाया