कौंच: रंजीत का डेरा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 महिलाएं घायल, 5 की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 नदीगांव थाना क्षेत्र में रंजीत का डेरा गांव के पास सोमवार दोपहर 12 बज्र श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं, सभी घायलों को नदीगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से पांच महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।