अररिया: चीनी नागरिक बिना कागजात के भारत में घुसा, जोगबनी बॉर्डर पर एसएसबी ने किया डिटेन
Araria, Araria | May 5, 2026 भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक चीनी नागरिक को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए हिरासत में ले लिया। घटना जोगबनी बॉर्डर की है, जहां संदिग्ध हालत में स्कूटी पर सवार व्यक्ति को देखकर SSB जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। 41 वर्षीय चीनी नागरिक झोउ ह्यून चीन के हूनान प्रांत का निवासी बताया गया है।