मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 26 में फागिंग मशीन वाहन पर पत्थर चलाया गया। इस घटना में गाड़ी का शीशा जहां क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं चालक को चोट आई। घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है। घटना गुरुवार रात हुई। जख्मी चालक ने इस संबंध में शुक्रवार सुबह 9 बजे जानकारी दी।