कटनी नगर: धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक का रेस्क्यू जारी, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीईआरएफ और पुलिस टीम मौके पर
कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए एसडीईआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए।