जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बने सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उमरसड़ गांव निवासी ग्राम प्रधान संतोष कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू जलालाबाद की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए