मड़ियाहू: आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नंदलाल पटेल ने बताया कि 30 अप्रैल की रात उनका नाती अपने ही पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी बात पर पड़ोसी आकाश पटेल नाराज हो गया