होशंगाबाद नगर: बांद्राभान में नर्मदा स्नान करने आए बीयू के रिटायर्ड कुल सचिव एवं कमांडेंट की गाड़ी का जांच फोड़कर आईफोन एवं नगदी चोरी
नर्मदापुरम के बांद्राभान में भोपाल से नर्मदा स्नान करने आएं बीयू के रिटायर्ड कुल सचिव और कमांडेट की गाड़ी का कांच फोड़कर आईफोन और पर्स से नगद 4 हजार रुपए चुराने का मामला रविवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है।घटना शनिवार देर शाम की है। जब फरियादी रिटायर्ड कुल सचिव डॉ. बी भारती और कमांडेट डॉ. नीरज भारती है। का पूरा परिवार संगम स्थल पर स्नान के लिए गया था।