कामडारा: रेड़वा स्कूल के पास बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर हालत में रांची रेफर
Kamdara, Gumla | Apr 20, 2026 रेड़वा स्कूल के समीप एक बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि रेडवा निवासी सुकवन केरकेट्टा बाइक से जा रहा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी कामडारा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया।