बूंदी: नगर परिषद संवेदक की घोर लापरवाही, महात्मा गांधी स्कूल के पीछे बायपास रोड पर डाले गए मृत मवेशी
Bundi, Bundi | Nov 24, 2024 नगर परिषद संवेदक द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है।नगर परिषद संवेदक द्वारा बालचंदपाड़ा क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पीछे स्थित बायपास रोड पर अवैध रूप से मृत मवेशियों को डाला जा रहा है। जिसकी दुर्गंध से क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों व स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है।