बूंदी: देवपुरा क्षेत्र में आमजन के लिए आफत बना कॉलोनी के मुख्य रोड पर बीचो-बीच स्थित लाइट का खंबा, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
Bundi, Bundi | Nov 24, 2024 बूंदी शहर के देवपुरा स्थित जमुना रेजिडेंसी एवं जमुना विहार कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर स्थित लाइट का खंबा इन दिनों आमजन के लिए आफत बना हुआ है।विद्युत विभाग एवं नगर परिषद प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते यह खंबा सड़क के बीचो-बीच स्थित है।जिससे रात्रि को यहां आए दिन टकराकर लोग घायल हो रहे हैं वहीं विद्युत विभाग व नगर परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।