चूरू: रेल्वे स्टेशन के आगे नवनिर्मित पिपलेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण, विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका रहे मौजूद
Churu, Churu | Oct 19, 2026 चूरू रेल्वे स्टेशन के आगे नवनिर्मित पिपलेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण चूरू विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने किया। लोकार्पण के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का लोकार्पण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।