फतुहा: फतुहा रेल पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 6 पर घायल अधेड़ को फतुहा सीएचसी में कराया भर्ती
Fatwah, Patna | May 24, 2026 फतुहा रेल पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 6 पर घायल एक अधेड़ को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल की पहचान नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के बर्नामा गांव निवासी सिद्धेश्वर चौधरी के पुत्र गौरी शंकर के रूप में हुई है। यात्रियों की सूचना पर रेल पुलिस ने घायल गौरीशंकर को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को रेफर कर दिया है।