नौतन: नौतन पुलिस ने 23 लीटर शराब और 27 नौसादर के गोली जब्त किए, धंधेबाजों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार के सुबह करीब दस बजे नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंगला टोला गांव के एक बगीचे से देशी विदेशी तेईस लीटर शराब व सताइस नौसादर की गोली को जब्त किया है।वहीं पुलिस को देखकर धंधेबाज फरार हो गए। पुलिस ने तीन धंधेबाजों की पहचान कर कारवाई शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फरार धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है।