डुमरी: बदहाल सड़क से जूझ रहे 400 आदिम जनजाति परिवार, लुच्यूट पाठ मार्ग बना परेशानी का कारण
Dumri, Gumla | Apr 16, 2026 डुमरी प्रखंड के मजगांव पंचायत अंतर्गत लुच्यूट पाठ जाने वाली सड़क इन दिनों अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आवागमन करना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। जानकारी देते हुए शाम पांच बजे बताया गया कि इसी मार्ग से लगभग चार सौ आदिम जनजाति परिवार रोजाना आवागमन करने को मजबूर हैं।