जमुआ: लेदवराडीह में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 पेटी नकली शराब बरामद, आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
Jamua, Giridih | May 30, 2026 खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस ने शनिवार सुबह 1 बजे नवडीहा ओपी क्षेत्र के लेदवराडीह गांव में अवैध शराब के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में एक मकान के अंदर संचालित मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया।