गोला: बड़हलगंज: जातिगत नफरत की आग, खेत से लौटते सूरज का लाठी-डंडे से हाथ तोड़ा, जान से मारने की दी गई धमकी
Gola, Gorakhpur | Jun 23, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बगहा गांव में जातिसूचक गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट का shocking मामला सामने आया है। गांव निवासी सूरज ने प्रेम यादव पर आरोप लगाया कि 21 जून की शाम दिस्तौलिया चौराहे पर खेत से घर लौटते समय आरोपी ने उन्हें रोककर जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से क्रूर हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया।