नामकुम: रांची के नामकुम समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Namkum, Ranchi | May 10, 2026 रांची के नामकुम सहित कई इलाकों में रविवार दोपहर करीब तीन बजे से बारिश हो रही है। अचानक आई बारिश से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात की भी आशंका है।