फूलपुर: फूलपुर तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 79 शिकायतों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील सभागार में आज शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम अशोक कुमार एवं सीओ किरन पाल सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ और कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे।