Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

नोहर फीडर में दूषित पेयजल छोड़ने का मामला: फेफाना में किसानों की महापंचायत शुरू, विधायक अमित चाचाण पहुंचे नोहर, 1 जुलाई। नोहर फीडर में हरियाणा की ओर से कथित रूप से दूषित पेयजल छोड़े जाने के विरोध में बुधवार को फेफाना गांव में किसानों की महापंचायत शुरू हो गई। महापंचायत में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान जुटने लगे हैं। महापंचायत में नोहर विधायक अमित चाचाण भी पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। यह महापंचायत अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष मंगेज चौधरी के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। किसानों का कहना है कि नोहर फीडर में दूषित पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के पेयजल स्रोत, कृषि और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। महापंचायत में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी तथा सरकार और संबंधित विभागों से स्थायी समाधान की मांग की जाएगी। महापंचायत को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और लगातार विभिन्न गांवों से किसान फेफाना पहुंच रहे हैं। #नोहर #फेफाना #नोहर_फीडर #महापंचायत #किसान_महापंचायत #दूषित_पेयजल #अखिल_भारतीय_किसान_सभा #मंगेज_चौधरी #अमित_चाचाण #किसान_आंदोलन #राजस्थान #हरियाणा #जल_संकट #BreakingNews #Nohar #NoharTez #FarmersProtest

Nohar, Hanumangarh | Jul 1, 2026

MORE NEWS