गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर-1 में स्नेचरों ने चेन छीनकर महिला को किया घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन लूट ली। गले में झटका लगने से महिला मुंह के बल सड़क पर गिर गईं। चेहरे पर मामूली चोट आई है। वहीं, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।