पताही। प्रखंड क्षेत्र के पदुमकेर पंचायत स्थित धोंड़दौर पोखर के अंतिम छोर पर बन रहे पुल को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।