मिर्ज़ापुर: गाय चुरा कर ले जा रहे चोर को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी से गाय चुराकर लेकर जा रहे चोर को विश्व हिंदू महासंघ के मंत्री ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चिल्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव के रहने वाले गाय चोर ने बताया कि इसके पहले भी उसने तीन गाय चुराया था, सभी गाय मुजहरा में हैं। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।