उदवंत नगर: आरा-सासाराम हाईवे पर बड़ा हादसा टला, विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार
भोजपुर जिले में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण उदवंतनगर के सुढ़नी मोड़ के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. तेज हवा के झोंके से एक विशाल नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया. पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह रुक गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई.