मुरैना नगर: होमगार्ड रोड पर 'भूत पकड़ो, सड़क बचाओ' अभियान, वार्ड-15 के पूर्व पार्षद का अनोखा आंदोलन जारी
मुरैना में वार्ड-15 के पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर ने आज सोमवार को आंदोलन के 5वें दिन होमगार्ड रोड जौरी-जौरा पर “भूत-प्रेतात्मा पकड़ो, सड़क बचाओ अभियान” चलाकर नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। गड्ढों वाली सड़कों, गंदगी और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधा। प्रदर्शन में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी अपना समर्थन दिया।