सैफई: सैफई में चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, सैफई पुलिस ने चेकिंग के दौरान चाकू के साथ पकड़ा
Saifai, Etawah | Apr 21, 2026 *सैफई में चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारः सैफई पुलिस ने चेकिंग के दौरान चाकू के साथ पकड़ा* आपको बताते चले इटावा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैफई थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।