जबलपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी से ₹75 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई और आईबी अधिकारी बनकर करते थे ठगी
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 72 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी को झूठे केस में फंसाने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर 75 लाख की ठगी की को गई थी। ठगी करने वालों ने खुद को सीबीआई और आईबी अधिकारी बताया था। इस मामलें में क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर निवासी विशाल सिंह चौहान उर्फ गोलू और लखनऊ निवासी अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपियों को पूर्व में ग