भरथना: बकेवर के वीरपुर सलेमपुर में प्रेम विवाह की रंजिश में दलित परिवार पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से बरसाया कहर
बकेवर के बीरपुर सलेमपुर गांव में ग्राम प्रधान की बेटी से प्रेम विवाह करने की रंजिश में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा कथित रूप से सुनियोजित हमला कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके घर पर ईंट-पत्थरों की बारिश कराई गई, जिससे परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुवह 10 बजे घटना का वीडियो वायरल हुआ।