मंदसौर: नरसिंहपुरा बालाजी मंदिर में दान पेटी तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद, पुलिस जांच में जुटी
श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में दान पेटी तोड़कर 10 से 15 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, क्षेत्रवासियों ने वीडियो वायरल कर पहचान बताने की अपील की है,कोतवाली थाने में शिकायत दी गई, पुलिस जांच कर रही है,