रानीगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे, फरसा, गड़ासा, दबिया तथा पत्थरों से हमला करने लगे।