बीना: ग्राम हिंगटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान, कृषि वैज्ञानिकों ने उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए
Bina, Sagar | Jun 2, 2025 केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कृषि के क्षेत्र में शोध कार्यों को प्रयोगशाला से खेतों तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा किया जा सके। जिसके चलते कृषि वैज्ञानिकों की टीम विभिन्न पंचायत के बाद ग्राम पंचायत हिंगटी पहुंची और टीम ने किसानों से सीधा संवाद किया।