बीना: सुपर मार्केट स्थित निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय वर्षों बाद भी अधूरा, लोगों को हो रही है परेशानी #jansamasya
Bina, Sagar | Jun 3, 2025 बीना का सुपरमार्केट जो कि शहर का मुख्य मार्केट है लेकिन सार्वजनिक शौचालय नहीं होने की वजह से लोग वर्षों से परेशान हो रहे थे जिसको देखते हुए करीब 3 वर्ष पहले तत्कालीन सीएमओ के प्रयास से सुपरमार्केट में सार्वजनिक शौचालय का काम शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार काम को अधूरा छोड़कर चला गया।अब तीसरे टेंडर की तैयारी है लेकिन लोग परेशान हो रहे हैं।