मथुरा: वृंदावन: गौरी गोपाल आश्रम के गार्डों ने चाय विक्रेता को बुरी तरह पीटा
वृन्दावन में एक चाय वाले को पता बताना मंहगा पड़ गया। गौरी गोपाल आश्रम के दस-बारह गार्डों ने चाय विक्रेता की जबरदस्त पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली में सीओ और थाना प्रभारी की मौजूदगी में डकरा रहे घायल ने अपनी आप बीती बतायी और कोतवाली में तहरीर दी।