सांगानेर: जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी ऑफिसर ने केयर टेकर युवती को धोखे से बुलाकर किया रेप, थाने में मुकदमा दर्ज
जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।