सिकंदरा: घसमऊ गांव में घर में घुसकर महिला और बेटे के साथ की मारपीट, घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर