चायल: अतरसुइया नहर गुमटी के पास ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सराय अकिल पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतरसुइया नहर गुमटी के पास से मुकेश कुमार, सुनील जायसवाल उर्फ धुन्नू व राकेश कुमार निवासी खोपा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक्साइड बैटरी बरामद की। पूछताछ में आरोपितों ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की!