गुमला: अतिरिक्त टैक्स वसूली के विरोध में टुकटुक चालकों ने किया सड़क जाम, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 10, 2026 नगर परिषद क्षेत्र में कथित रूप से अतिरिक्त टैक्स वसूली के विरोध में टुकटुक (ऑटो) चालकों ने बुधवार की सुबह पालकोट रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यालय बंद रहने के कारण चालक अपनी शिकायत लेकर गुमला थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।