जांजगीर: बरबसपुर रेत घाट में अवैध खनन, नियमों की खुली अनदेखी
जांजगीर-चांपा जिले के बरबसपुर रेत घाट में अवैध खनन का मामला सामने आया है, जहां प्रतिबंधित चेन माउंटेन मशीनों से दिन-रात रेत उत्खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी मशीनों के उपयोग से बड़ी मात्रा में रेत निकाली जा रही है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है और नदी के अस्तित्व पर भी खतरा बढ़ रहा है। नियमों के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई।