ऊंचाहार: जगतपुर निवासी करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता व काली सेना के अवध प्रान्त के अध्यक्ष सचिन तिवारी के घर पहुंची जगतपुर पुलिस द्वारा देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया है।सचिन तिवारी को गिरफ्तार कर ले जाती जगतपुर पुलिस का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वहीं परिजनों ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।