मुंगेर: 10 माह से फरार स्मैक कारोबारी के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने जब्त किया सामान
Munger, Munger | Jun 25, 2026 स्मैक तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कथित स्मैक कारोबारी शिवा सहनी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान स्थित सहनी टोला में की गई। पुलिस के अनुसार शिवा सहनी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले लगभग 10 महीन